फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़, 17 मामलों का आरोपी गोली लगने से घायल; अनिल ज्वेलर्स लूटकांड से है कनेक्शन

Mon, 02 Nov 2026 07:49 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के सदर थाना क्षेत्र स्थित मरमला चौर में रविवार रात पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम की एक आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में राज नंदन कुमार उर्फ छोटू के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस के अनुसार, उस पर लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 मामले दर्ज हैं। वह 2025 में समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पेशी के दौरान फरार हो गया था।
 
विज्ञापन
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले में रविवार रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में हुई इस घटना में पुलिस की जवाबी फायरिंग में कुख्यात आरोपी राज नंदन कुमार उर्फ छोटू के दाहिने पैर में गोली लग गई। वैशाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम उसकी तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी। घायल आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, छोटू पर करीब 17 संगीन मामले दर्ज हैं और वह समस्तीपुर के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही फायरिंग करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, रविवार रात वैशाली पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम मरमला चौर में छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने घायल अवस्था में उसे पकड़ लिया और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

लूट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 मामले दर्ज
घायल आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र राज नंदन कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छोटू वैशाली और समस्तीपुर पुलिस के लिए लंबे समय से चुनौती बना हुआ था। उस पर लूट, आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों में संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी
पुलिस के मुताबिक, छोटू समस्तीपुर जिले के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2025 में न्यायालय में पेशी के दौरान वह समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से वैशाली पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने चौर को घेरा
पुलिस को सूचना मिली थी कि छोटू रविवार रात अपने गांव के पास मरमला चौर में छिपा है और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। इसके बाद सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में STF और सदर थाना पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी शुभांक मिश्रा और सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें