फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Customer preference shifts toward indigenous decorative lights

Rewari News: स्वदेशी सजावटी लाइटों की ओर बढ़ा ग्राहकों का रुझान

Sun, 01 Nov 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Customer preference shifts toward indigenous decorative lights
नया बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। दिवाली के चलते बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। घरों, दुकानों और कार्यालयों को सजाने के लिए लोगों ने सजावटी वस्तुओं और रंग बिरंगी झालकों की खरीदारी शुरू कर दी है। दुकानें रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और आकर्षक लड़ियों से सज गई हैं। इस बार ग्राहकों में स्वदेशी उत्पादों के प्रति अधिक रुझान देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

बाजार में चीन में बनी एलईडी लड़ियां और सजावटी लाइटें भी उपलब्ध हैं लेकिन लोग भारतीय कंपनियों के उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में सजावट के लिए कई तरह की लाइटें उपलब्ध हैं। इनमें दीये वाली लाइट, रंग-बिरंगी एलईडी, लेजर लाइट, लालटेन वाली लाइट, राइस लाइट, पर्दा लाइट, स्टार, बेल और फूलों के डिजाइन वाली झालर शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजली के लैंप, पेपर लैंप, बहुरंगी बल्ब और बैटरी से चलने वाली सजावटी लाइटें भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। फ्लावर दीयों की भी अच्छी मांग है। इनकी खासियत यह है कि इनमें पानी डालते ही बिना बिजली या लाइट के रोशनी होने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 से 100 रुपये तक बढ़े लाइटों के दाम
नया बाजार स्थित दुकानदार सुरेश गुप्ता ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में रंग-बिरंगी लाइटों की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, विभिन्न प्रकार की लाइटों के दाम भी बढ़े हैं। लड़ियों, लेजर लाइट और फ्लावर लाइट की कीमतों में 50 से 100 रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं, चाइनीज झालरों के दाम भी पिछले साल की अपेक्षा 20 से 30 रुपये तक बढ़ गए हैं। बाजार में सजावटी लड़ियों की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 1500 रुपये तक है।


स्वदेशी एलईडी की ओर बढ़ रहा रुझान
दुकानदार ऋषभ ने बताया कि इस बार स्वदेशी उत्पादों की मांग अच्छी है। उनके पास भारतीय कंपनियों की झालरों और एलईडी लाइटों का स्टॉक उपलब्ध है। ग्राहक भी स्वदेशी एलईडी और सजावटी लाइटों की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, चीनी एलईडी झालर और लड़ियां भी बाजार में मौजूद हैं और कुछ ग्राहक इन्हें भी खरीद रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि दिवाली नजदीक आने के साथ खरीदारी में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed