फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Party workers participated in the BJP rally in Rohtak.

Rewari News: रोहतक में भाजपा की रैली में कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा

Sun, 01 Nov 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Party workers participated in the BJP rally in Rohtak.
रेवाड़ी से भाजपा कार्यकर्ताओं को रवाना करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत: प्रवक्ता
रेवाड़ी। भाजपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में रोहतक में संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से भरी 22 बसों और अन्य वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रोहतक के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

पदयात्रा में पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित अनेक मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यकर्ताओं को रवाना करने के दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने हमेशा लोकतंत्र और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए काम किया है, जबकि विपक्षी दल देश और प्रदेश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1984 में इसी दिन देश में सिख विरोधी दंगे हुए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस घटना के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखते हुए हमेशा आमजन की भावनाओं और अधिकारों का सम्मान करती आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही हैं। सरकार ने समान विकास को प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने चुनावों में विपक्ष को करारा जवाब दिया है। राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी के विरोध में भाजपा ने संविधान बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य जनता को विपक्ष के कथित मंसूबों से अवगत कराना और लोकतंत्र व संविधान के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed