{"_id":"6ae77fd9c554a079cb05b2b2","slug":"encroachments-on-market-streets-people-grappling-with-traffic-congestion-rewari-news-c-198-1-sroh1010-248118-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाजारों की सड़कों पर अतिक्रमण, जाम से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाजारों की सड़कों पर अतिक्रमण, जाम से जूझ रहे लोग
Sun, 01 Nov 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड रोड पर अतिक्रमण के चलते बने जाम के हालात। संवाद
रेवाड़ी। शहर के बाजारों की प्रमुख सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं लेकिन अतिक्रमण और जाम के चलते न उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को बाइक या कार पार्क करने के लिए भटकना पड़ रहा है।
अतिक्रमण के चलते फुटपाथ पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। रेहड़ी-फड़ी वालों और अस्थायी दुकानदारों ने फुटपाथों के साथ-साथ सड़कों के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा रखा है। इसके चलते पहले से तंग सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दिनभर जाम की स्थिति बन रही है।
नगर परिषद की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थिति बिगड़ती जा रही है। त्योहारी सीजन में बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने के बावजूद अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इसका खामियाजा दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फुटपाथों पर रेहड़ियां और सामान रखे होने के कारण पैदल चलने वालों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
शहर के राव तुलाराम मार्ग, बस स्टैंड रोड, बावल चौक, स्टेशन रोड, आंबेडकर चौक और सर्कुलर रोड पर अधिक अतिक्रमण है। इन मार्गों पर रेहड़ी-फड़ी वालों के अलावा दुकानदारों ने फुटपाथ तक सामान फैला रखा है।
कई स्थानों पर वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम रह जाती है। ऐसे में आमने-सामने से वाहनों के निकलने में भी परेशानी होती है।
पुलिस तैनात होने के बाद भी नहीं सुधर रही व्यवस्था
यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है, लेकिन अतिक्रमण के कारण यातायात को सुचारु बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। पुलिसकर्मी वाहनों को निकालने और जाम खुलवाने में जुटे रहते हैं, वहीं दूसरी ओर फुटपाथों और सड़क किनारे अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे यातायात प्रबंधन के प्रयास भी प्रभावी साबित नहीं हो रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से नगर परिषद से शहर में चार स्थानों पर अस्थायी पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराने व फुटपाथों से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक नप की ओर से कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
स्थायी समाधान करने की उठाई मांग
अशोक कुमार, विजय कौशिक, रमेश कुमार, राजपाल यादव, विजय अग्रवाल, पवन गुप्ता सहित शहरवासियों का कहना है कि अतिक्रमण की समस्या का समाधान केवल यातायात पुलिस की तैनाती से संभव नहीं है। नगर परिषद को नियमित रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के साथ रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए निर्धारित स्थान तय करने चाहिए। फुटपाथों को पैदल चलने वालों के लिए खाली कराया जाना जरूरी है। त्योहारी सीजन में बाजारों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगर परिषद और यातायात पुलिस को संयुक्त अभियान चलाना चाहिए, ताकि लोगों को जाम और अतिक्रमण से राहत मिल सके।
वर्जन:
त्योहारी सीजन में भीड़ से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। शहर में अस्थायी पार्किंगों के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जल्द ही अस्थायी पार्किंग तैयार की जाएगी। रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए स्थायी जगह उपलब्ध कराने की योजना है। व्यापारियों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई है। -विनीता पीपल, चेयरपर्सन नगर परिषद रेवाड़ी।