फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Muskan secures 9th rank nationwide in JRF, brings laurels to her village

Rewari News: जेआरएफ में मुस्कान ने हासिल की देशभर में नौवीं रैंक, गांव का नाम किया रोशन

Sun, 01 Nov 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Muskan secures 9th rank nationwide in JRF, brings laurels to her village
गांव शेखपुर की बेटी मुस्कान मौर्य
बावल। गांव शेखपुर की बेटी मुस्कान मौर्य ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) परीक्षा में देशभर में नौवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वह पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना से एमएससी की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

मुस्कान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में छह वर्षीय बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स में प्रवेश लिया था। प्रवेश परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्हें पहली बार में ही सफलता मिली थी। जुलाई 2026 में आयोजित आईसीएआर जेआरएफ परीक्षा का परिणाम अगस्त में घोषित हुआ, जिसमें उन्होंने नौवीं रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन

मुस्कान के अनुसार वह प्रतिदिन करीब 18 घंटे पढ़ाई करती हैं। उनका लक्ष्य किसानों के लिए सब्जियों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशकों और नई कृषि तकनीकों पर शोध करना है, ताकि खेती को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल का सकारात्मक उपयोग करने की सलाह भी दी। उनके पिता शिक्षक राजेंद्र ने बताया कि वह अक्सर बावल कृषि महाविद्यालय परिसर में जाते थे। वहां का शैक्षणिक वातावरण देखकर उन्होंने बेटी को कृषि शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया था। मुस्कान ने मेहनत से उनके सपने को साकार कर दिया। बावल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मुस्कान को सम्मानित कर चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, चाचा और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed